
रतलाम । अहिंसा शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कर मनाई गई नगर निगम चौराहे स्थित गांधी उद्यान में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि यह दिन स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों को स्मरण करने का एवं उनके प्रति अपने संकल्प को दोहराने का दिन है! महात्मा गांधी जी ने अहिंसा पूर्वक शांति से जिस प्रकार दमनकारी अंग्रेज सरकार के खिलाफ लड़ाई उससे आम कांग्रेस जन को इस जनविरोधी सरकार से लडऩे के लिए प्रेरणा लेना चाहिए ।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव श्रीमती यासमीन शेरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, महामंत्री राजीव रावत प्रदेश सेवादल अध्यक्ष रजनीकांत व्यास, वरिष्ठ शांतिलाल मालवीय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणु शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, पार्षद नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी, आशा रावत, कविता महावर, सुजीत उपाध्याय ,जोएब आरिफ, हितेश पेमाल, रमेश शर्मा जितेंद्र हाडा मिर्ची हरविंदर सिंह नान्द्रा, ईश्वर सिंह राठौर, रमेश शर्मा, अमर सिंह शेखावत, राजेश प्रजापत, आरिफ कछवाय, हिना शेख, मीना जाट, अन्नू धभाई, इक्का बेलूत, मनोज खोईवाल, जितेंद्र हाड़ा, जितेंद्र पडियार, प्रदीप राठौर, यूसुफ शाह, धर्मेन्द्र शर्मा, राजकुमार जैन लाला, विजय पंड्या, कैलाश सोलंकी, भरत सेन, विजय उपाध्याय, अविजित सुराणा, अंकित मावा वाला , इकरार चौधरी, अनिल भटनागर, प्रदीप बटवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे । इसके पश्चात महिला कांग्रेस द्वारा उज्जैन में अबोध बालिका के साथ हुई बलात्कार की घटना के विरोध में भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए रामधुन का जाप किया गया!कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया आभार प्रदर्शन रजनीकांत व्यास ने किया ।