राधाकृष्ण व्यायामशाला के पहलवानो ने शहर को गौरवान्वित किया

रतलाम । खेलो mp यूथ गेम्स 2023 के अंतर्गत राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा 1 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित की गई। राधा कृष्ण व्यायाम शाला रतलाम के पहलवान बलराम मोरिया ने 60 किलो वर्ग की स्पर्धा में भिंड के रानू पहलवान को हराकर सिल्वर मेडल जीता एवं 43 किलो वर्ग की स्पर्धा मे कु राधिका मोरिया ने ब्रांज मेडल जीता। दोनो पहलवानों ने तहसील, जिला व संभाग स्तरीय कुश्ती स्पर्धा जीत कर प्रदेश प्रतियोगिता मे चयन हुआ। पहलवानों के शहर आगमन पर रेलवे स्टेशन से ढोल ढमाको के साथ वाहन रैली निकाली गई। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी,राधाकृष्ण व्यायामशाला के संरक्षक अशोक जैन चौटाला, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ने विजेता पहलवानो को मिठाई खिलाकर पुष्पमालाओ से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री कोठारी ने कहा कि युवा पहलवानों ने प्रदेश की प्रतियोगिता मे मेडल जीत कर हमारे शहर को गौरवान्वित किया है मे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही व्यायामशाला के कोच भूषण कपूर,उस्ताद मुन्ना पहलवान,अध्यक्ष अशोक रौतेला का भी स्वागत किया। इस अवसर पर संयोजक मुकेश पहलवान भीम,रामकिशन मोरिया,केलाश चौधरी,अनार दुबेला,ताराचंद थम्मार,मुकेश रायठोर,मोहन थम्मार,राजा ठाकुर,कमल मालवीय,बाबुलाल चौधरी,कालु रौतेला,कान्हा मोरिया,हीरालाल गुजेला,गोलु राठौर सहित बड़ी संख्या मे व्यायामशाला के पहलवान रैली मे मोजूद थे।