16 दिवसीय सर्वतोभद्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से होगा आयोजित

झुमरीतिलैया (कोडरमा)। जैन धर्म की पावन भूमि धर्म नगरी झुमरीतिलैया में श्री दिगम्बर जैन समाज ओर विरागोदय वर्षायोग समिति के निर्देशन में जैन मंदिर के प्रांगण में आगामी 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 16 दिवसीय सर्वतोभद्र महामंडल विधान का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद से आयोजित होगा होने वाले इस विधान के लिए मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही
सर्वतोभद्र महामंडल विधान
मंडप बहुत ही भब्य रूप में बनाया जा रहा है। जैन धर्म की अत्यंत पवित्र एवं प्रभावशाली इस विधान में 16 दिनों तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में जिनेन्द्र भगवान की भक्ति, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालु आत्मकल्याण की साधना करेंगे।
विधान के दौरान प्रतिदिन मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।
समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के पावन सानिध्य में होने वाला यह 16 दिवसीय आयोजन जैन समाज के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर माना जा रहा है। मुनिश्री के मंगल प्रवचन एवं मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को जिनवाणी, संयम, त्याग, तप और आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
मुनि श्री ने कहा कि भव्य पंडाल में होने वाली सामूहिक आराधना में कृत्रिम ओर अकृत्रिम चैत्यालय की पूजन किया जाएगा इस विधान में लगभग हज़ारों श्री फल मंडप पर श्री चरणों मे चढ़ाया जाएगा।इस विधान में
आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह है। मंदिर प्रांगण में बनने वाला भव्य पंडाल धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। समाज के लोगों ने सभी श्रद्धालुओं से इस 16 दिवसीय महामंडल विधान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्यार्जन एवं धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान विरागोदय वर्षायोग समिति ने किया है।मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *