गोपाल गोशाला कॉलोनी के शहीद भगत सिंह बगीचे में ओपन जिम और झूलों का लोकार्पण

महापौर ने बच्चों को दी उज्ज्वल भविष्य की सीख

​​रतलाम 9 अक्टूबर। गोपाल गोशाला कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह बगीचे में महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा नवीन ओपन जिम और झूले का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों की मांग पर महापौर द्वारा गार्डन का नामकरण भी किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
​कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के बच्चों ने नए लगे झूलों और जिम की आधुनिक मशीनों का आनंद लिया तथा इस सौगात के लिए महापौर प्रहलाद पटेल एवं वार्ड पार्षद रणजीत टाक का दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने सभी बच्चों का फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​वार्ड पार्षद रणजीत टाक ने बच्चों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र “वी विल डू इट” (We Will Do It) को अपने जीवन में उतारने और उसे सार्थक करने का आह्वान किया।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार, मंडल महामंत्री आकाश खड़के, मंडल उपाध्यक्ष राजेश बैरागी, एल्डरमैन नारायण सांखला, वार्ड संयोजक वरुण राठौर, गोपाल गोशाला कॉलोनी अध्यक्ष नरेश सकलेचा, दिलीप बापना, आनंदीलाल नाहर, मनोज कटारिया, सौरभ कटारिया, विकास पिरोदिया और ओमप्रकाश देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक व बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *