राष्ट्रपिता गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी की जन्म जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा मनाई गई

जावरा (अभय सुराणा) । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी दोनों ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी विद्वत्ता से देश को नई दिशा प्रदान की अपनी सादगी के बल पर जिसने ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। गांधीजी असाधारण बुद्धि और सिद्धांत वाले व्यक्ति थे आपने अपने जीवन में पांच बातों का विशेष ध्यान दिया और इन्हें लोगों ने बहुत सराहा उनके जीवन की प्रमुख बातें अहिंसा की शक्ति, सच्चाई और ईमानदारी, माफ करना, दृढ़ता एवं धैर्य तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का महत्व। वही स्वर्गीय श्री शास्त्री जी ने भी आजादी के समय कई आंदोलन में हिस्सा लिया और वह कई बार जेल भी गए ,प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद आपने कई चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाया, जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है।इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा जनपद पंचायत जावरा के पूर्व अध्यक्ष हिम्मत श्रीमाल जिला बुथ कमेटी के अध्यक्ष वरुण क्षोत्रीय नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता सद्भावना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभय सुराणा महेंद्र गंगवाल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पवार मसूद परदेसी सहित अनेक वक्ताओं ने गांधीजी और शास्त्री जी के बारे में विचार व्यक्त किये। पुरानी धान मंडी स्थित गांधी प्रतिमा , चौपाटी पर गांधी जी एवं शास्त्री कॉलोनी में स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थित – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूलाल निंबे, हेम्माल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष साबिर पटेल, श्रीमती कविता चौहान ,श्रीमती रानू स्वर्णकार, अपील समिति के आसिफ कबाड़ी ,जिला योजना समिति के सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, राजस्व समिति के चेयरमेन लोकेश विजवा ,पार्षद प्रतिनिधि विनोद ओरा, इमरान मंसूरी, शौकत भाई ,अनिल सोनी, महादेव पाटीदार ,चंद्रशेखर शर्मा, दानिश सिद्दीकी ,अशोक सिसोदिया ,नरेश गेहलोत,अशोक सोलंकी ,राजू भाई हुसैन टेकरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महादेव पाटीदार ने किया एवं आभार प्रदर्शन मसूद परदेसी ने माना।