नई पहल – सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया ब्राह्मणों को एकजुट

रतलाम। रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर शहर के ब्राह्मण समाज के संगठनो के पदाधिकारी स्थानीय अमृत सागर तालाब के समीप स्थित हनुमान बाग में एकत्रित हुए। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी के मूर्ति व चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर बैठक का श्रीगणेश किया गया।यहां जुटे सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मणों की एकता और एकजुट शक्ति के प्रभाव के संबंध में विमर्श किया। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने बताया कि इस चिंतन बैठक में शहर के 32 से ज्यादा ब्राह्मण सवर्गीय संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी हिस्सेदारी करते हुए परस्पर राय व्यक्त की।
बैठक में प्रमुखत: महिलाओं एवं बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर भविष्य की योजनाएं बनाने, समाज में रोजगार की स्थिति सुदृढ करने , धार्मिक संस्कारों तथा पर्वों से ज्यादा जुड़ने पर उपस्थितों ने अपने विचार रखें । प्रत्येक माह संयुक्त बैठक के लिए भी सर्वानुमति की गई । परशुराम जयंती पर विशाल एवं आकर्षक रैली निकालना भी तय किया गया । बैठक में महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी सहित प्रमोद व्यास , पातीराम जी , शांतिलाल शर्मा , महिला विंग अध्यक्ष सुनीता पाठक, रामचंद्र शर्मा , गीता दुबे मंचासीन रहे ।
वही कार्यक्रम में सीमा सुरोलिया , उषा , दुबे , सविता तिवारी , विजय शर्मा,सुनील गौतम , गोपाल शर्मा , प्रशांत व्यास , प्रवीण उपाध्याय,देव शंकर पांडेय, रक्षा मिश्रा, शारदा शर्मा,सपना दुबे, राधा जोशी, , मंजू जोशी आदि भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अजय जोशी ने किया व आभार शैलेंद्र तिवारी ने माना ।