

रतलाम। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा का शपथ ग्रहण और डॉक्टर व सी.ए सम्मान समारोह मंदसौर में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुनीता मजावदिया की । जिसमें विभिन्न स्थानों से भिन्न-भिन्न पदाधिकारियों ने शपथ ली । रतलाम से लता अनिल सेठिया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममता रवि शंकर गुप्ता प्रदेश शिक्षा मंत्री,कोमल पोरवाल जिला अध्यक्ष रतलाम , मधु रतनावत संगठन मंत्री ,मनीषा गुप्ता संगठन मंत्री तथा उषा गुप्ता, गायत्री मंडवारिया व अनीता गुप्ता व संगीता गुप्ता ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शपथ ली।प्रतिभा सम्मान में डॉक्टर प्रगति रमेशचंद्र चौधरी, चार्टेड अकाउंटेन खुशबू पोरवाल को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।