


रतलाम । आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी तथा शहर महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में दोनों महान विभूतियों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा संबोधित किया गया । कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या द्वारा किया गया ।अंत में आभार सेवादल प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत व्यास द्वारा माना गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जी के निर्देशानुसार उज्जैन में नाबालिक बच्ची से हुए बलात्कार के विरोध में भाजपा नेताओं को भगवान सद्बुद्धि देने के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस तथा समस्त कांग्रेस जन द्वारा राम धुन गाकर विरोध प्रदर्शित किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव यास्मीन शेरानी, अध्यक्ष कुसुम चाहर ,उपाध्यक्ष आशा रावत ,उपाध्यक्ष कविता महावर ,उपाध्यक्ष नजमा बैलुत ,ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज खान ,ब्लॉक अध्यक्ष अनु नेकडी, ब्लॉक प्रभारी हिना खान, ब्लॉक प्रभारी राधा प्रजापत ,मीना जाट, मीणा पुरोहित ,लीलाबाई, आरिफा कचवाया सेवादल अध्यक्ष वेणु शर्मा तथा उमा राठौर आदि महिलाएं मौजूद थी।