
उज्जैन । ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (AIPC) द्वारा एक परिसंवाद दिनांक 2 अक्टूबर 2023, सोमवार गाँधी जयन्ती के अवसर पर उज्जैन के प्रेसीडेन्ट होटल में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता अजय बागड़िया इंदौर ने संबोधित करते हुए भारत के बहुभाषी, बहुधार्मिक, बहुजातीय गुणों को भारत की शक्ति बताया। बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के संविधान को राष्ट्र की सबसे पवित्र पुस्तक निरूपित किया। यह संविधान अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति को बोलने की स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता, रोजगार की स्वतंत्रता एवं जीवन यापन की स्वतंत्रता प्रदान करता है। कार्यक्रम की शुरुआत में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के उज्जैन चैप्टर के उपाध्यक्ष हर्षित चौरडिया एडवोकेट (खाचरौद) ने संगठन की कार्यप्रणाली व उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष पं. आशुतोष शुक्ला द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन संतोष कुमार ने माना। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर, उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजहुजूरसिंह गौर सहित बड़ी संख्या में श्रोताजन और युवा मतदाता उपस्थित थे।