


इंदौर केंद्रीय जेल इंदौर 3 अक्टूबर 2023 । पर्यावरण कानून में हरे वृक्ष की डाली तोड़ना भी अपराध है तो फिर पशुओं पर खंजर चलाने की इजाजत कैसे उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनी कमलेश ने केंद्रीय जेल में अहिल्या मां कमल दिवाकर गौशाला भूमि शुद्धि समारोह को संबोधित करते कहा कि किसी भी प्राणी का कत्ल पर्यावरण कानून का कत्ल करने के समान है । उन्होंने कहा कि गाय करुणा वात्सल्य का भंडार है औषधि का भंडार प्रकृति का श्रृंगार और मानवता का आधार काउ थेरेपी विश्व विख्यात हो रही है ।मुनि कमलेश बताया कि गाय का दूध अमृत है मूत्र और गोबर औषधि का काम करता है गौ माता पूरे विश्व की माता है मार्बल के गाय की आरती उतारते जीवित गाय को प्लास्टिक थैली गंदगीखाने को मजबूर करते या कौन सा न्याय एक गाय की सेवा पंच मंदिर बनने से बड़ा लाभ है। संत ने कहा कि जेल में गौशाला होने से 40% कैदियों के विचार में परिवर्तन आया है यह सरकार की रिपोर्ट है पूरा जेल तीर्थ के रूप में परिवर्तित हो जाता है ब्रेन फिल्टर प्लांट है। जेलर संतोष कुमार जी ने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने जेल में गौशाला का खोलने का मन बनाया। दिवाकर मंच की महिला शाखा त्रिशला जैन सावित्री जैन साधना जैन ने गो सेवा के 600 सदस्य बनाए हैं। महामंत्री रमेश भंडारी के आह्वान पर 5 लाख की राशि तत्काल एकत्रित हुई। दिवाकर मंच शाखा इंदौर के सुमति लाल लालवानी, मुकेश पोरवाल, मुकेश जैन, रतन सोनी गौरी, शंकर जैन, विजय चाणोदिया, ललित छजलानी, जिनेश्वर जैन ने सेवा का लाभ लिया। प्रकाश भटेवरा ने संचालन किया। गौ माता की पूजा करके गुड़ खिलाया गया महंत गोविंदाचार्य ने गौ सेवा का संकल्प लिया।