रतलाम 03 अक्टूबर 2023। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा 21 सितम्बर से शक्कर पर स्टाक सीमा निर्धारित की गई है। शक्कर के स्टाक की जमाखोरी रोकने के लिए भारत सरकार के आनलाईन पोर्टल https://esugar.nic.in पर व्यापारियों द्वारा शक्कर का स्टाक प्रति सोमवार घोषित किया जाना है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिल्ो के समस्त शक्कर व्यापारी, थोक विक्रेता, बिग चेन रिटेलर और प्रोसेसर्स इकाईयां निर्देशों का पालन करते हुए पोर्टल पर प्रति सोमवार शक्कर का स्टाक घोषित करेंगे।