मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 2 हजार से अधिक

  • जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को मतदाता सूची प्रदान की

रतलाम 04 अक्टूबर 2023। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत रतलाम जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 2 हजार 386 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 50 हजार 811 है। महिला मतदाता 5 लाख 50 हजार 894 है। अन्य सर्विस वोटर की संख्या 645 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 36 है। 4 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी तथा सीडी प्रदान की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, श्री महेंद्र कटारिया, श्री नितिन लोढा, श्री पीयूष बाफना, श्री एम.एल. नगावत, श्री मंसूरी आदि उपस्थित थे।
जारी की गई जानकारी के अनुसार जिले की विधानसभा रतलाम ग्रामीण में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 13 हजार 896 है। रतलाम शहर में 2 लाख 17 हजार 209 है। विधानसभा क्षेत्र सैलाना में 2 लाख 10 हजार 465, जावरा में 2 लाख 37 लाख 929 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 22 हजार 887 है।