जयपुर से विशेष जत्था रतलाम आयेगा

जैनाचार्य विजय गुरुदेव से चातुर्मास विनती करेगा

रतलाम,05 अक्टूबर | जैन जगत की दिव्य विभूति,प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य प्रवर विजयराज जी म.सा. एवम उपाध्याय प्रवर जितेश मुनि जी म. सा. संत एवम सती मंडल के पावन दर्शनार्थ राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक विशेष जत्था रतलाम आयेगा।
श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्टीय मंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि परम गुरु भक्त सुश्रावक श्री नवीन लोढ़ा के कुशल संयोजन में जयपुर श्री संघ का 108 सदस्यीय दल संघ प्रमुखों के नेतृत्व में जैनाचार्य विजय गुरुदेव के आगामी वर्षावास जयपुर में कराने हेतु गुरु चरणों में पुरजोर विनती लेकर गुरुवार शाम जयपुर से रवाना हुआ
संघ प्रवक्ता श्री सुनील जैन ने बताया कि दल में जयपुर जैन समाज के विभिन्न घटकों के श्रावक श्राविकाएं शामिल है। तीन दिवसीय यात्रा के तहत दल मंदसौर में विराजित संघ के वरिष्ठ संत पंडित रत्न श्री पारस मुनि जी म सा आदि ठाणा के पावन दर्शनों का भी लाभ लेंगे।
महासती नेहाश्री जी से मांगलिक लेकर रवाना हुआ दलश्री लोढ़ा ने बताया कि रतलाम रवानगी से पूर्व दल जयपुर में विराजित संघ की वरिष्ठ महासती रत्ना श्री नेहा श्री जी आदि ठाणा के पावन दर्शन व मांगलिक श्रवण कर रवाना हुआ। यात्रा को लेकर संघ सदस्यों में खासा उत्साह एवं उमंग है। जयपुर से रवाना हुआ दल ने यात्रा के दौरान पूरे समय प्रभु व गुरु भक्ति में डूबे रहे। श्रावक श्राविकाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की सरिता में गहरे गोते लगाए।