
रतलाम । रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष गोपाल चंदवाडिय़ा ने राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन श्री अजय सिंह यादव, म.प्र. पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाह एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक श्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल की सहमति से रशीद गौरी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है ।
रशीद गौरी के जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित होने पर जेकी अग्रवाल, विजय सिंह चौहान, दीपक कुशवाह, माधव शर्मा, रमेश शर्मा, धीरज प्रजापत, गोविंद सांकला, किशोर नायक आदि इष्ट मित्रों सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
