सामुहिक समरसता की श्रद्धा से भव्य ” तर्पण ” आयोजन सम्पन्न

रतलाम। हमारे पितरों से भावनात्मक रुप से जुड़ने के लिए ही हमारे ऋषियों ने श्राद्ध पक्ष बनाए हैं । जो हमारी सनातन संस्कृति भी हैं ।अपने पितरों की इच्छा पूर्ति तथा उनके अधुरे श्रेष्ठ कार्यों को पूरा करने का शुभ संकल्प लेना ही वास्तविक “”तर्पण ” हैं । शास्त्रों में बताया गया , वैदिक ऋषि संस्कृति से कराया जाने वाला ‘ तर्पण , पिण्डदान ,दिवगंत आत्माओं की तृप्ति का अति महत्वपूर्ण कर्मकांड हैं ,जिसे प्रत्येक सद् गृहस्थी परिवार का साल में एक दिन, जरुर से करना ही चाहिए ।
उक्त उद्गार दिव्य अलोकिक, आध्यात्मिक उर्जा भरे ,उत्साहित वातावरण में ” तर्पण ” अनुष्ठान का संचालन करते हुए आचार्य दामोदर शर्मा ने वक्त किये ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम व्दारा श्राद्ध पक्ष में चलाए जा रहे सामुहिक समरसता ‘तर्पण ‘ के अन्तर्गत तीसरा भव्य आयोजन आज रविवार को सम्पन्न हुआ ।जिसमें रतलाम शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर अपने दिवगंत परिजनों के प्रति कृतज्ञता, उनकी शान्ति व सद्गति के लिए वैदिक पध्दति से तर्पण कार्य सम्पन्न किया , वहीं ट्रस्ट से सभी म्मानीय सदस्यों ने अपना श्रम-समय प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
ट्रस्ट से मिली जानकारी अनुसार अगला एवं अंतिम “तर्पण ” कार्यक्रम दिनांक 14 अक्टूबर 2023 शनिवार सर्वपितृ अमावस्या को मोक्षदायिनी माँ माही नदी के पावन तट (श्री गढ़खंखाई माताजी मंदिर के आगे माही नदी पुल के पास) पर पितृगणों को बिदाई देते हुए विसर्जन किया जावेगा।
श्राध्द तर्पण का कार्यक्रम आज सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम 8 अक्टूबर रविवार को कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झूलेलाल मंदिर के पास सम्पन्न। ट्रस्ट अध्यक्ष पं.पातीराम शर्मा, यज्ञवीर अर्जुनसिंह चौहान, गोपालसिंह तोमर, महेश चौहान, शिवपाल छपरी संस्कार शर्मा, राजेश भाटी , सुरेन्द्र जोशी, भावेश छपोला, शभ्भुलाल पाटीदार झमकलाल पाटीदार, श्रीमती मित्रा जोशी ,श्रीमती कल्पना शाह इत्यादि सभी परिजनों का सराहनीय सहयोग रहा । यह तर्पण कार्यक्रम भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगा । तर्पण कार्य में लगने वाली आठ वस्तुओं व अन्य साधन,पात्र,आसन आदि की व्यवस्था गायत्री परिवार की ओर से रहेगी। इच्छुक परिजन अभी से अपना पंजीयन निम्न मो.नं. 94245-83513 पर करा सकते है ।