

रतलाम। अपने सेवा कार्य से सेवा निवृति के कई आयोजन देखे होंगे पर आज एक अनूठा आयोजन रतलाम त्रि स्तुतिक श्री संघ में देखा गया। अवसर था श्री संघ के सुश्रावक एवं परिषद् के पूर्व सचिव वी.के.जैन के शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम से वरिष्ठ प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्त्ति का ।
प्रो. वी. के.जैन सा .द्वारा अपने सेवा निवृति के इस अवसर पर संघ में सामूहिक एकासने करवाने का भाव व्यक्त किया और रतलाम के नीमवाला उपाश्रय पर 101 आराधको द्वारा देव वंदन सह एकासाने की आराधना की गई। ट्रस्ट मंडल व परिषद् ने प्रोफेसर जैन के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना के साथ उनके शुभ भावों की अनुमोदना की गई।
इस अवसर पर संघ और परिषद् के निर्मल कटारिया, सतीश खेड़ावाला, डॉ. निर्मल मेहता, उपेन्द्र कोठारी,सुरेन्द्र गंग, प्रवीण संघवी, पंकज राठौर, अभय सकलेचा, विनय सुराणा, धर्मेन्द्र रांका, कमलेश भंडारी, अभय बरबोटा, नरेन्द्र छाजेड़, नरेन्द्र घोचा,पंकज खेड़ावाला, विकास गादिया, संजय कोठारी, अर्पित आंचलिया, मुकेश जैन, संदेश खेड़ावाला, सतीश चोरड़िया,आनंद जैन,भपेश कटारिया, सरोज बहन कसवा,ममता भंडारी, रीता मेहता,मधु जैन, मधु गंग, एवं बड़ी संख्या मे श्रावक,श्राविकाएं उपस्थित थी। संचालन ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष सतीश खेड़ावला ने किया।