राम महिमा महोत्सव में खुशबू अंकित कटारिया का मासखमन गतिमान

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर राजेश मुनी के सानिध्य में शासन दीपक आदित्य मुनि म सा अटल मुनि जी मसा ब्रह्मऋषि जी मसा उदित मुनि जी मसा रिजु प्रज्ञा जी म सा की विशेष प्रेरणा से तपस्वी खुशबू अंकित कटारिया के 31 उपवास के पचखान की तपस्या चल रही हे इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के प्रीतेश गादिया ने बताया कि खुशबू बहन के मसखमन तपस्या के साथ संघ में 26 मासखमन अभी तक पूर्ण हो चुके हैं और आगे भी कुछ लोग तपस्या की ओर गतिमान है इस विशेष अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया व मंत्री दशरथ बाफना ने अपने भाव प्रस्तुत किए व बताया कि मासखमन पूर्ण होने पर तपस्वी का अभिनंदन समता भवन नोलाईपुरा पर 11 अक्टूबर बुधवार को किया जाएगा इस अवसर पर सभी सदस्य अवश्य पधारे ।