

रतलाम। जैन सोशयल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के 68 सदस्यीय संघ ने लोनावला मुंडावरे में विराजित पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनि जी मसा के दर्शन किये । गुरुदेव ने विशेष प्रवचन फरमाए एंव नीमचौक स्थानक और पूज्य गुरुदेव कस्तूरचंद जी मसा एवं सौभाग्यमल जी म.सा., नानालाल जी म.सा. को याद करते हुए रतलाम को बहुत ही भाग्यशाली और पुनवान नगरी बताया।
अजय खमेसरा ने गुरुदेव से रतलाम पधारने की विनती की। संस्थापक अध्यक्ष विनोदजी लुनिया ने भी अपने भाव व्यक्त किये। यह जानकारी jsg रतलाम ग्रेटर के सचिव निलेश गोधा ने दी।