भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री भास्कर लक्षकार ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

रतलाम 14 अक्टूबर 2023। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बेच के अधिकारी श्री भास्कर लक्षकार द्वारा शनिवार को कलेक्टर रतलाम का पदभार ग्रहण कर लिया गया। श्री लक्षकार इसके पूर्व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त, सह संचालक, संस्थागत एवं अपर सचिव वित्त के पद पर कार्यरत थे। इसके पूर्व में गुना तथा मुरैना कलेक्टर का दायित्व भी निभा चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री लक्षकार द्वारा अधिकारियों कर्मचारीयो से परिचय प्राप्त किया गया।