

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के मुखारविंद से होने वाली दिनांक 18 अक्टूबर को होने वाली जैन भागवती दीक्षा के दीक्षार्थी भाई श्री नमन मेहता का वर्षीदान वर्गोडा उनके निवास स्थान से साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के मार्गदर्शन में निकला जो बाजार के प्रमुख मार्ग रानी जी के मंदिर गणेश देवी बजाज खाना तोपखाना चांदनीचौक चौमूकीपुल होते हुए समता भवन नोलाइपूरा पर राम गुरु की जय जयकार जय घोष के साथ पहुंचा तत्पश्चात शासन दीपक आदित्य मुनि महाराज साहब के प्रवचन का लाभ लिया व दीक्षार्थी परिवार ने अपने भाव रखें उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि मुमुक्ष भाई नमन मेहता संयम पद की ओर अंगीकार करने जा रहे हैं। आपका अभिनंदन कार्यक्रम भी संघ द्वारा किया जाएगा। साथ ही 17 तारीख का सुबह 5.30 बजे संघ द्वारा यहां से मुमुक्ष भाई को विदाई देते हुए नीमच की ओर प्रस्थान करेंगे संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना ने संघ के प्रत्येक सदस्य से निवेदन किया कि इस पुण्य कार्यक्रम में जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करें।
इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया, मदनलाल कटारिया, चंदन पिरोदिया, चंदनमल छाजेड़, कपूर कोठारी, हिम्मत कोठारी, कांतिलाल छाजेड़, ललित कोठारी, निर्मल लूनिया, निर्मल मुनत, सुमित कटारिया प्रकाश नांदेचा, विकास छाजेड़, राजेश सियार, अतुल बाफना, कमल पिरोदिया, विनोद मेहता, रमेश कटारिया, प्रकाश कोठारी, संजय कोठारी, अशोक पिरोदिया, श्रेणिक मंडोत, पंकज मूणत, पवन गोरेचा, किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, प्रीति मूणत, पूजा मूणत, ऋषभ मूणत, जय बाफना, इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत आदि समाजजन उपस्थित थे। चल समारोह में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण करें हुआ था व महिला वर्ग केसरिया परिधान में थे।