रतलाम 16 अक्टूबर 2023 । अपर आबकारी आयुक्त राज्य स्तरीय उडनदस्ता म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध मदिरा, विक्रय, परिवहन, संग्रहण, विनिर्माण करने वाले व्यक्तियों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई सूचना देनी हो तो कार्यालय अपर आबकारी आयुक्त राज्य स्तरीय उडनदस्ता भोपाल के टोल फ्री नं 1800.233.7833 या दूरभाष नं 0755-2578687 पर जानकारी दे सकते है। जानकारी देने वाले का नाम एवं पता गोपनीय रखा जाएगा।