
रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की आउटिंग पार्टी विगत दिवस शिवगढ़ स्थित कृष्णा जंगल रिसोर्ट में हुई । जिसमे ग्रुप परिवार के 95 दंपत्ति सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी। प्रारंभ में शिवगढ़ स्थित जैन मंदिर के दर्शन के साथ दिन भर की पार्टी आयोजित की गई। रिसोर्ट में मनोरंजन समिति ने स्विमिंग पूल पर कई मनोरंजक गेम्स खिलाये जो कि आकर्षण का केंद्र रहा।
अध्यक्ष संजय खमेसरा ने बताया कि ग्रुप परिवार ने वहां पुल टेबल, क्रिकेट , चेयर गेम्स, घुड़सवारी सहित कई इनडोर गेम्स के आनंद लिए ग्रुप सचिव श्री निलेश गोधा ने विगत वर्ष में हुई भूल ओर गलतियों के लिए ग्रुप के सभी दंपति मित्रो से क्षमा याचना (मिच्छामि दुक्कडम) की।
इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद लुनिया , वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री ललित चौरड़िया,श्री सूर्यसेन जैन, श्री चितरंजन लालन , श्री महेंद्र पोरवाल, श्री अनिल कटारिया , श्री अजय खमेसरा, श्री राजेन्द्र लुनिया , श्री संतोष चाणोदिया आदि दंपत्ति सदस्य उपस्थित थे।
गेम्स के विजेताओं को श्री महेंद्र अजमेरा, राजेन्द्र ललवानी संदीप चौरड़िया आदि मित्रो ने पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय चपरोट ने किया आभार प्रमोद धींग ने किया।