17, 18 एवं 19 अक्टूबर को शक्ति केन्द्र स्तर पर होंगे भाजपा के शक्ति सम्मेलन

रतलाम, 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य को लेकर 17, 18 एवं 19 अक्टूबर को शक्ति केन्द्र स्तर पर शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में भाजपा विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश, जिला व मण्डल पदाधिकारी शामिल होंगे। 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सभी मण्डलों में एक साथ सम्मेलन की शुरुआत होगी। इनमें पार्टी के चिन्हित नेता अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी 222 शक्ति केन्द्रों पर शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा। मण्डल स्तर पर सम्मेलन में जिले के भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी आदि उपस्थित होंगे। शक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ता बूथ विजय प्रतिज्ञा लेकर चुनाव का शंखनाद करेंगे।

Play sound