टेकवानी की प्रथम पुण्यतिथि पर आदरांजलि अर्पित

रतलाम। रतलाम जिले के कर्मचारी जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कामरेड श्याम टेकवानी की प्रथम पुण्यतिथि 16 अक्टूबर पर संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम सहित जिले के 26 से अधिक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने आदरांजली अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोक सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुरेंद्र कुमार छाजेड़ द्वारा की गई ।
आदरांजलि कार्यक्रम में सभी संबोधनकर्ताओं ने बीते वर्ष में कर्मचारी जगत में श्री टेकवानी की कमी का उल्लेख करते हुए उनकी संघर्षशीलता, बेबाकपन और जुझारूपन का स्मरण किया। जब-जब भी कर्मचारियों का संघर्ष या आन्दोलन होगा श्री टेकवानी याद आएंगे।
सुमंगल गार्डन में आयोजित आदरांजलि कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चे के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत, कर्मचारी नेता सुरेश जोशी, सर्वेश माथुर, नरेंद्र सिंह चौहान, हेमंत राय, ध्रुव लाल निनामा, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, सूर्यकांतसिंह चौहान, प्रतिमा सोनटके, राकेश राज शर्मा, शांतिलाल, ओमप्रकाश टांक, कामरेड चरण सिंह यादव, कवि जुझार सिंह भाटी, साहित्यकार बृजराज सिंह ब्रज, डॉ. मुनीन्द्र दुबे, बृजलाल बोरिया, नटवरलाल मईडा, भंवर लाल बारोठ, मिथिलेश मिश्रा, शिक्षक दिनेश शर्मा, कमलेश पापरीवाल , जगदीश सूर्यवंशी, प्रकाश जैन, कमल, कैलाश, यशवंत टेकवानी, कर्म. संघ पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर मेहता आदि ने अपने विचार रखे। भावांजलि कार्यक्रम का संचालन दिनेश बारोठ द्वारा किया गया।

Play sound