रतलाम के प्रतिभाशाली प्रोड्यूसर मुकेश व्यास ने किया फ़िल्म का निर्माण, दर्शकों ने फिल्म को सराहा

जावरा (अभय सुराणा ) । मध्यप्रदेश के मुकेश व्यास, ये वो नाम है, जो मध्यप्रदेश की अपनी फिल्म इंडस्ट्री बनाने के लिए पिछले 10 वर्षों से अनवरत प्रयासशील हैं। जावरा के शबनम सिनेप्लेक्स में इनकी निर्मित फ़िल्म युगा-द जर्नी ऑफ लव,का एक प्रमोशन शो देखा,जो खासकर पत्रकारों, विशिष्ट महानुभावों, कलाकारों और कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े प्रबुद्ध वर्ग के लिए था।
फ़िल्म देखकर लोग आश्चर्य में थे,की रतलाम जिले में रहकर एक छोटे से प्रोड्यूसर ने इतनी अद्भुत फ़िल्म बना डाली।
सभी दर्शकों ने फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश व्यास को इस उत्कृष्ट फ़िल्म निर्माण के लिए सराहा।
रतलाम जैसे छोटे से शहर में रहते हुवे मध्यप्रदेश की मल्टीस्टारर फिल्म बना चुके मुकेश व्यास का कहना था कि जावरा से निर्मित फ़िल्म माइलस्टोन से अभिनय की शुरुआत हुई थी,अब युगा जैसी अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म बना डाली। बड़ी कहने से मेरा अभिप्राय ये है,कि इस फ़िल्म की शूटिंग मप्र के 40 शहरों में की है। इन शहरों के आर्टिस्ट ने भी हमारे रतलाम की फ़िल्म युगा में काम किया है, इन्होंने यह भी बताया कि मूवी कंप्लीट करने में बहुत स्ट्रगल किया, और अपना मुकाम हासिल किया है।
इस फ़िल्म में हिंदी और मालवी भाषा का उपयोग किया है,विदित हो कि फ़िल्म में काम करने वाले ज्यादातर कलाकार अपने अपने शहर में फ़िल्म का जोर शोर से प्रमोशन करते हैं, और इस तरह यह फ़िल्म मध्यप्रदेश के कई शहरों में अपनी सफलता का झंडा गाड़ चुकी है।इन्होंने पत्रकारगण से अनुरोध किया कि आपकी सहायता से हम पूर्णतया अपने मध्यप्रदेश में बनी फिल्म को अच्छे स्तर पर रिलीस कर पाएंगे। मध्यप्रदेश के समस्त पत्रकार बंधु अगर हमारे प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में हमारे प्रयासों को दिशा देंगे तो मध्यप्रदेश फ़िल्म इंडस्ट्री जल्दी ही डेवेलोप होगी। जिससे हमारे कलाकारों को भी एक्टिंग दिखाने और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
पत्रकार सुराणा के शब्दों में फ़िल्म के इंटरवेल में बताया कि इंटरवल तक फ़िल्म ने पकड़ रखा था,पत्रकार राजू भाई ने एक कदम आगे बढ़ते हुवे कहा कि इंटरवल के बाद तो फ़िल्म ने जकड़ लिया था, पत्रकार बारोड ने कहा कि अगर ऐसी स्तरीय फिल्में बनेगी तो ही मध्यप्रदेश की अपनी फिल्म इंडस्ट्री बन पाएगी । फ़िल्म के योग्य प्रोड्यूसर और अनुभवी डायरेक्टर ने युगा जैसी फ़िल्म बनाकर एक कदम आगे बढ़ाया है,अगर सभी प्रोड्यूसर,डायरेक्टर इस तरह मेहनत करेंगे तो मध्यप्रदेश भी उत्कृष्ट फ़िल्म निर्माण क्षेत्र के नाम से पहचाना जाएगा। विदित हो कि मुकेश व्यास,युगा से पहले 2016 में एक और फ़िल्म भी सेंसर पासेस, U सर्टिफिकेट प्राप्त फ़िल्म बनाकर UFO सेटेलाईट से रिलीज कर चुके हैं।
उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जावरा के लिए मालवा फ़िल्म प्रोडक्शन हाऊस से प्रकाश बारोड,अज़मत मिर्ज़ा,शैलेन्द्र रायकवार,रफीक, मुबारिक,सुरूर कैफ,गुलशन इम्तियाज़, ,मुस्तुफा,मुकेश व्यास, क्षितिज व्यास,ओमप्रकाश त्रिवेदी, नीरज गोरान,सांवलिया पंवार, परिधि व्यास, क्षितिज शर्मा, राजेश कारपेंटर, राजेश शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

Play sound