मुनि श्री 108 श्री सुयश सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य में ऐतिहासिक शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

झुमरी तिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा बनाए जाने वाले भव्य नव मंदिर निर्माण के लिए आज मंदिर भूमि पूजन एवं अखंड जाप का कार्य प्रारंभ किया गया शिलान्यास स्थल पर धरती की उर्जा वृद्धि के लिए, भूमि को जागृत करने के लिए प्रतिष्ठाचार्य ब्र संजय भैया, बैतूल एवं स्थानीय पं अभिषेक जी शास्त्री के निर्देशन में यह कार्य प्रारंभ किया गया चर्या शिरोमणि आचार्य श्री १०८विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 श्री सुयश सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य में अभूतपूर्व ऐतिहासिक शिलान्यास कार्यक्रम सुसंपन्न कराने के लिए मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारी श्रद्धालु भक्तों ने जाप आरंभ किया । इसके पूर्व समाज की अष्ट कुमारियों एवं अखंड स्वर्ण सौभाग्यवती महिलाओं को श्रृंगारित कर उनके द्वारा रत्न शिलाओं की शुद्धि अभिषेक किया गया । सौभाग्यवती महिलाओं के द्वारा ने आपस में एक दूसरे को हल्दी लगाया विधान पूजा में बैठे सभी श्रद्धालु भक्तों ने भी एक दूसरे को हल्दी लगाया आज विश्व शांति महायज्ञ सिद्ध चक्र विधान के पांचवें दिन आदिनाथ भगवान की मुख्य शांति धारा का सौभाग्य दिलीप बाकलीवाल परिवार एवं सरोज पापड़ीवाल परिवार को मिला
ज्ञातव्य है कि 22/10/23रविवार के शुभ मुहूर्त में मंदिर नव निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक श्री सुरेश झांझरी सह संयोजक श्री सुशील छाबड़ा चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झाझंरी विवेक सेठी, प्रवीण पाटनी और अभिषेक गंगवाल जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा सभी शिलान्यास कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। समाज के धार्मिक परिवार, गुरुभक्त, दशलक्षण व्रत धारी और जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सरिता सौरभ काला झुमरीतिलैया कोडरमा /कोलकाता को मुख्य शिलान्यासकर्ता परिवार होने का महासौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Play sound