रतलाम 20 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव द्वारा गठित व उड़नदस्ते द्वारा शुक्रवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय मेड़ा व श्री एन.आर. वास्कले के नेतृत्व में ग्राम इटावा माताजी, मांगरोल, धमेला पाड़ा, कोलवाखेड़ी, दिलीप नगर एवं ग्राम सलाखेड़ी में मां कंवलका ढाबा पर दबिश देकर वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल द्वारा 34 (1) क के 05 प्रकरण तथा 36 (इ) का एक प्रकरण पंजीबध्द कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। अलग-अलग स्थानों से 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 105 पाव प्लेन देसी मदिरा, 12 बीयर तथा 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 63440 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री चेतन वेद, श्री पुष्पराज चौहान, मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक श्री संतोष नेका, श्री बनसिंह अहरे, विक्टोरिया बोरासी, भावना खोड़े एवं नगर सैनिक श्री सत्यनारायण का सराहनीय योगदान रहा।