
जावरा (अभय सुराणा) । आज विधान सभा क्षेत्र के उर्जावान एवं जनप्रिय कांग्रेस उम्मीदवार हिम्मत सिंह श्रीमाल ने पुरे विधानसभा क्षेत्र हजारों की संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार करते हुए फिर उन सभी का क्रमबद्ध स्वगत कर नमन करते हुए कहां की कांग्रेस पार्टी ने यह टिकट मुझे नहीं दिया बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ता को दिया है और एक कार्यकर्ता के नाते आपक दुःख सुख में खड़े रहने का वचन देता हूं ।
आज बड़ी संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक जूलुस के रूप पुरे जुनुन व उत्साह के साथ रेल्वे फाटक स्थित डॉ काटजू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार श्री श्रीमाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहां कि यदि आपने व जनता जनार्दन ने मुझे आर्शीवाद दिया तो डा काटजू के जावरा क्षेत्र के विकास के साथ आवारा को जिला बनाने के सपने को पूरा करने का आज में आपको वचन देता हुं, तब कार्यकर्ताओं ने कर्तल ध्वनि के साथ डा काटजू अमर रहे के नारे लगाए।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के चुनाव संचालक पुर्व सुजानमल कोचट्टा ने बताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल जुलूस रेल्वे फाटक से स्टेशन रोड , रतलामी गेट , लक्ष्मीबाई मार्ग होता हुआ नगर पालिका गार्डन कोर्ट परिसर स्थित डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर उम्मीदवार श्री श्रीमाल नगरपालिका के पुर्व अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ कडपा आदि कांग्रेस नेताओ ने माल्यार्पण किया । इस अवसर पर हिम्मतसिंह श्रीमाल ने को डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा के सामने दण्डवत नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमरावजी आम्बेडकर का आदर्श एवं पुर्व यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ कैलाशनाथ काटजू के सपनों को पुराने की शपथ लेता हु। श्री श्रीमाल ने कहा कि मेरे वचनों में कोई खोट आवे उसके पहले भगवान मुझे उठालेवे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हिम्मत सिंह श्रीमाल जिन्दाबाद डॉ आम्बेडकर व डॉ काटजू अमर रहे के नारे लगाए।
चुनाव संचालक कोचट्टा ने बताया कि आज उम्मीदवार श्रीश्रीमाल का भव्य स्वागत गांव गांव से आए जमीनी कार्यकर्ताओं, पंच सरपंचों के अलावा प्रदेश कांग्रेस महासचिवद्वय मोहम्मद युसुफ कडपा,एडवोकेट जादौन, ब्लांक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नगरपालिका पुर्व चेयरमैन शान्तिलाल दसेड़ा, वतिष्ठ नेता महेंद्र गंगवाल, उपाध्याय हीरालाल मेहता , चेयरपर्सन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी,चारो ब्लांक अध्यक्ष क्रमबद्ध पिपलोदा ब्लांक के दिलीपराव मण्डलोई, कालूखेड़ा ब्लांक के दिलीपसिंह चन्द्रावत, जावरा ग्रामीण के प्रेमसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता सुदेश खारीवाला, विनोद मेहता, अंकित लालवानी अनिल सोनी, रमणीक जैन, प्रवीण बरमेचा, रोशन सेठ मावता, डाडम सेठ रियावन महेश शर्मा,, कृष्णा पाटीदार, रामनारायण सिंह, शीतल श्रीमाल, दाउद शेख, पार्षद लोकेस विजवा, दिनेश माली, इरफान पठान ,आसिफ कबाड़ी, इमरान मंसूरी, श्रीमती अन्नपूर्णा पवार , ओमप्रकाश पाटीदार, हुक्मचंद जैन, चन्द्र शेखर शर्मा, अतर हुसैन, अबरार भाई आदि बड़ी सँख्या में कार्यकर्ता उपस्थितर रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता अभय सुराणा ने व आभार चुनाव संचालक सुजानमल कोचट्टा ने माना।