
रतलाम 23 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा 15 से 24 अक्टूबर तक आयोजित दस दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के आठवें दिन निगम के सांस्कृतिक मंच से कवियों ने अपने काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को खुब गुदगुदाया।
कवि सम्मेलन की शुरूआत कवियत्री प्रिया खुशबु ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद निम्बाहेड़ा से आये कवि गोपाल धुरंधर ने ठेठ मालवी भाषा में अपना काव्य पाठ कर श्रोताओं को खुब हंसाया। फिर जिस घर बेटी नहीं वह घर नर्क है जैसी संवेदनशील कविताऐं सुनाई।
इसके बाद भीलवाड़ा से आये कवि दीपक पारिक ने राजस्थानी हास्य रंग बरसाते हुए कुछ यूं कहा –
गुजारा जो वक्त आज बहारो के बीच में
हमने भी करदी शायरी यारो के बीच में
रिश्ते सुधारने हे तो दीवारें तोड़ दो
क्यों झांकते है रोज दरारों के बीच में।
भोपाल से आई कवियत्री अपूर्वा चतुर्वेदी ने ने श्रृंगार रस व देशभक्ति की कविताओं का पाठ कर पुरे मेले में राष्ट्रवादी वातावरण निर्मित कर दिया।
ओरछा छत्तीसगढ़ से आये ओज रस के कवि सुमित ओरछा ने राष्टप्रेम की कविताऐं सुनाई साथ ही भगवान श्रीराम के चरित्र मानस का चित्रण कर मेला प्रांगण को धर्ममयी कर दिया।
कन्नौद की कवियत्री प्रिया खुशबु ने मस्ती भरी नोंक झोंक की कविताऐं सुनाकर श्रोताओं को खुब आनन्दित किया।
मालवा के विख्यात अर्न्तराष्ट्रीय कवि जानी बैरागी ने मालवी अंदाज में लोगो को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया वही धर्म, संस्कृति वं हिन्दु-मुस्लिम एकता के संदेश वाली कविताओं को पाठ किया।
कवि सम्मेलन का संचालन उदयपुर से आये कवि आजात शत्रु ने किया जिसे जनता ने खुब सराहा एवं भारत की बेटियो की प्रशंसा के काव्य पाठ से कवि सम्मेलन का समापन किया।
नेहरू स्टेडियम व बरबड़ मेला परिसर में आज होगा रावण दहन
रतलाम 23 अक्टूबर । बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज 24 अक्टूबर मंगलवार को नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में बैण्ड की सुमधुर धुन, भव्य आतिशबाजी के बाद आर्कषक रावण (दशानन्द) के पुतले व लंका का दहन किया जावेगा।
नगर निगम द्वारा विजयादशमी (दशहरा) पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन हेतु 51 फीट उंचे रावण के आर्कषक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। रावण दहन के पूर्व नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउण्ड में सांय 7 बजे से बैण्ड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति एवं 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आकर्षक पुतले व लंका का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।
इसके अलावा बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन हेतु 31 फीट उंचे रावण केआकर्षक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी लगवाई गई है। रावण दहन के पूर्व आकर्षक आतिशबाजी होगी व भगवान श्रीराम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आर्कषक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जावेगा।