नवरात्रि महोत्सव : बालिकाओं ने गरबा रास कर मां की आराधना की

रतलाम । मां पद्मावती माता मंदिर प्रांगण चार बत्ती जवाहर नगर में नवरात्रि महोत्सव के तहत आठवें दिन जवाहर नगर चार बत्ती चौराहे के मुख्य अतिथि आठवें दिवस अतिथि के रूप में श्रीमती ममता जाट, गौरव जाट, श्रीमती सुधा जाट श्रीमती सिमरन जाट पूर्व पार्षद हीरालाल प्रेम, मनीष शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, हितेश्वर राव चौहान ,राजू जलवानी, राजेश मानावत, निर्मल जॉनवेल, सुनील राठौर, समाजसेवी चंदू भंडारी जी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मां पद्मावती गरबा समिति अध्यक्ष बंटी मरमट, रतलाम प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, पत्रकार जितेंद्र सिंह सोलंकी, भारत नगावत, ईश्वर बाबा, राजेश सोलंकी तथा वार्ड पार्षद श्रीमती आशा राजीव रावत एवं महिला समिति की सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने किया व आभार ईश्वर बाबा ने माना तत्पश्चात बालिकाओं ने गरबा रास कर मां की आराधना की तथा फैंसी ड्रेस कंपटीशन रहा। जिसमें माता की आराधिकाऔं ने अलग अलग रुप धारण करें किसी ने महाकाली का तो किसी ने लक्ष्मी का देवी का रुप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान क्षेत्र के रहवासी सहित रतलाम की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।यह जानकारी राजीव रावत ने दी।

Play sound