लक्ष्मण डिंडोर का स्वागत किया गया

रतलाम।  रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के गोपाल चदंवाडिया नेतृत्व में बिलपांक टोलनाका फौरलैन पर विधानसभा चुनाव में रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने पर लक्ष्मणसिंह डिंडोर का स्वागत अभिनन्दन रंगबिरंगी आतिशबाजी कर एवं 51 किलो की फूल माला से किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कैलाश पटेल, किशोर नायक, जिला उपाध्यक्ष रशीद गोरी, श्रवण पाटीदार,  जिला प्रवक्ता गोविन्द सांकला, मुकेश जाट, रमेश बरछा, नामली ब्लॉक अध्यक्ष राकेश धाकड़, बांगरोद ब्लॉक राजेश पाटीदार, बिलपांक ब्लॉक नन्दकिशोर जाट, मुन्दड़ी ब्लॉक राजेश पाटीदार आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Play sound