सबका मालिक एक संस्था द्वारा भोजन प्रसादी का वितरण

रतलाम। सबका मालिक एक वेलफेयर फाउंडेशन रतलाम द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर को नवरात्रि एवं नवमी पक्ष होने से भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। वितरण साक्षी पेट्रोल पम्प और बरबड हनुमान जी मंदिर से चालू हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया। वितरण में संस्था के पदाधिकारी विशाल कश्यप, सुनील शर्मा, अनिल पांडे, मनीष सिंगला, मोहित काला, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद थे। 

Play sound