
जावरा (अभय सुराणा) । विधानसभा हेतु चल रही चुनावी उठा पटक में आज सुबह अचानक एक नया मोड़ आया व कांग्रेस हाई कमान ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी हिम्मत सिंह श्रीमाल के स्थान पर श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी को जावरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया। नाम घोषित होते ही वीरेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थकों ने उनके निवास स्थल, ऑफिस, घंटाघर चौराहा नीमचोक चौराहा आदि जगहों पर ढोल ढमाको के साथ आतिशबाजी की गई । समाचार लिखे जाने तक सोलंकी अभी भोपाल में है तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पार्टी की ओर से दिया जाने वाला बी फॉर्म लेकर ही जावरा आएंगे ताकि भविष्य में फिर कोई नई बात नहीं आ जाए इसलिए। सोलंकी के समर्थन में पार्षद निजाम काजी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मोबाइल पर संपर्क करना चालू कर दिया है ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो, व अन्य कार्यकर्ताओं से से निवेदन कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील भी की है। अब देखना यह है कि हिम्मतसिंह समर्थक नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ लोग किस तरह मनाते हैं।