
रतलाम। आज 25 अक्टूबर बुधवार को प्रातः श्री ऋषभदेव जी का मंदिर हनुमान रुंडी के पीछे स्थित करमचंद जैन मंदिर जी में दर्शन तथा स्नात्र पूजन का आयोजन जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप संचालक मंडल के सदस्य श्री शरद – सुनीता मूणत परिवार ने आज की स्नात्र पूजन का लाभ लिया। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के एक दिवस को एक जैन मंदिर में ग्रुप द्वारा पूजन भक्ति का आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष संजय संगीता खमेसरा, उपाध्यक्ष संदीप रचना चौरड़िया, सचिव निलेश-मधु गोधा,- संजय शोभना चपरोट ग्रुप सदस्य यशवंत अरुणा जी मेहता,महेंद्र खमेसरा, जितेंद्र रेखा लुनिया , अभय किरण पोरवाल , अश्विन अप्सरा पोरवाल सुरेंद्र पितलिया, निशा कटकानी आदि ग्रुप सदस्य सहित समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूजन के लाभार्थी परिवार का बहूमान करके उनके पुण्य कार्य की अनुमोदना भी की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव निलेश गोधा ने किया तथा आभार संदीप चौरड़िया ने माना ।