
जावरा (अभय सुराणा) । जावरा विधानसभा क्रमांक 222 में अब धीरे-धीरे चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है अब प्रत्याशी अपने मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुन रहे हैं जीवन सिंह शेरपुर अपने मतदाताओं को यह कहते हैं कि आपने कई वर्षों से दोनों पार्टियों को मत देकर विजय बनाए हैं सिर्फ एक बार आप मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें। अभी तक चुनाव जीतने के बाद आपको जनहित कार्यों के लिए भी विधायक के चक्कर लगाना पढ़ते थे आपका यह सेवक जीवन सिंह आपकी पंचायत में आकर ग्राम सभा की मीटिंग में आएगा तथा आपकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर तत्काल किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर आपके समर्थन में आ रहे हैं कई कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने पर पैदल यात्रा करने की मन्नत भी ले रखी है।