मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल 5 नवम्बर को करेंगे विशाल आमसभा को संबोधित

जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में एक विशाल आम सभा दिनांक 5.11.2023 को प्राप्त 11:00 बजे कमानी गेट पर रखी गई है। कोचट्टाने कांग्रेस जन पाषर्दगण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस एनएसयूआई सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्यों व कार्यकर्ताओं, नागरिक बंधुओ से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर आमसभा को सफल बनायें ।

Play sound