ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा का इस्तीफा नामंजूर

जावरा (अभय सुराणा) । सद्भावना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि पूर्व में सुशील कोचट्टा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया गया था ।आज हुई एक मीटिंग में जिला अध्यक्ष श्री कैलाश पटेल ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उनसे अनुरोध किया कि आप अपने पद पर बने रहेंगे।
श्री पटेल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के समक्ष सुशील कोचट्टा का स्वागत करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वह कांग्रेस को विजय श्री दिलाने में और सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस जावरा के अध्यक्ष सुशील को चटा के नेतृत्व में जावरा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने में कहीं पीछे नहीं रहेंगे।