
रतलाम । मतदान हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है जिसमें प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके इस महायज्ञ मैं अपनी आहुति देकर 100 प्रतिशत मतदान कर सफल बनावे। मतदान उतना ही जरूरी है जितना शरीर में रक्त जरूरी है स्वस्थ शरीर के निर्माण में भोजन और रक्त की आवश्यकता होती है । इस प्रकार स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही सर्वोत्तम औषधि है जो हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सुरक्षित व्यवस्थित रख सकता है डेढ़ सौ करोड़ भारतीयों का भविष्य हमारे एक मत पर निर्भर रहता है हमारी जवाबदारी सिर्फ हमारे लिए नहीं अपितु प्रत्येक देशवासी के भविष्य और उसकी खुशहाली के लिए भी निभाना है अतः 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उपरोक्त विचार लायंस आफ रतलाम तथा शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा लायंस हाल में आयोजित शत-प्रतिशत मतदान शपथ समारोह में जिला नोडल अधिकारी अंकित पांड्या ने व्यक्त किये । लायंस क्लब के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल ने कहा कि मतदान के प्रति गंभीरता और समर्पण दोनों आवश्यक है जो हमारे भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाता है । रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा के हमारा मत सर्वोत्तम शस्त्र है उसे व्यवस्था को बदलने के लिए जो हमें पसंद नहीं हो। हम जिस प्रकार की व्यवस्था की अपेक्षा रखते हैं उसके लिए मतदान ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है । अत: प्रत्येक लायन सदस्य को आधिकारिक मतदान के लिए प्रयास करना होंगे । जॉन चेयर पर्सन लायन प्रीति सोलंकी विकलांग मतदान प्रेरक किरण पाटीदार, लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, समर्पण अध्यक्ष सर्जन राजपुरोहित शिक्षक सांस्कृतिक मंच के सरक्षक कृष्ण चंद्र ठाकुर, गोपाल जोशी, डॉक्टर सुलोचना शर्मा,रवि बोथरा संजय गुणावत, नीरज सुरोलिया,एहतेशाम मंसूरी, आरती त्रिवेदी, मुबीना गौरी, श्वेता तिवारी,दिनेश गहलोत,एम.के.जैन, योगेश तिवारी,आशीष जोशी,नीलिमा छवि सिंह, रीता दीक्षित, दशरथ जोशी,श्याम सुंदर भाटी,रमेश परमार आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार राजेंद्र राजपुरोहित ने व्यक्त किया।