गुणानुवाद एवँ देव वन्दन

जावरा(अभय सुराणा) । प.पु. गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्ती एवम पूज्य सेवा भावी शासन ज्योति साध्वीजी श्री संघवण श्री जी म सा की शिष्या प पु मधुर व्याख्यानी, सरलमना साध्वीजी श्री तत्वदर्शना श्री जी म सा का 6 नवम्बर देवलोकगमन हो गया। जावरा त्रिस्तुतिक श्रीसंघ द्वारा आज 8 नवम्बर को उपाश्रय में गुणानुवाद एवं श्रद्धान्जली स्वरूप देव वन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम पूज्य साध्वीजी के चित्र पर माल्यार्पण चंदनमल जी कोठारी, भूपेंद्र रुणवाल, विनोद वरमेचा एवं प्रकाश चोरडिया ने किया। देव वन्दन श्री प्रकाश जी चोरडिया ने करवाये। श्रीसंघ अध्यक्ष श्री अशोक जी लुक्कड़ ने कहा कि साध्वजी बहुत सरल एवं ज्ञानी थे। साध्वीजी के निधन को श्रीसंघ में बहुत बडी क्षति बताया। सभा को चंदनमल जी कोठारी, प्रकाश चोरडिया, अनिल चोपड़ा, प्रदीप लुक्कड़, शेतानमल जी दुग्गड़ ने संबोधित कर साध्वीजी की श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत 13-13 नवकार के जाप किये।उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाओं ने पूज्य श्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही शीघ्र ही पूज्य साध्वीजी के आत्म श्रेयार्थ पंचाहींका महोत्सव आयोजित करने का निर्णय किया।इस अवसर पर राजेन्द्र राठौड़, सुशील संघवी, सुशील हरण, श्रीपाल ललवानी, अशोक कोठारी, विजय लोढ़ा, पारस ओस्तवाल, पारस श्रीमाल,चांदमल ओरा, लोकेंद्र मेहता एवँ महिला मंडल उपस्थित रहे।