सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मुझे प्राप्त होगा- आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दिलावर खान मामा

जावरा (अभय सुराणा)। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दिलावर खान मामा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गरीबों, सर्वहारा वर्ग के प्रति मेरे कार्यों को देखते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय ने मुझे पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है मुझे प्रत्याशी घोषित करते ही मुझे जिला बदर का नोटिस प्राप्त हो गया जबकि जो आरोप मुझ पर लगाए गए थे जिला बदर के लिए उन मुकदमों में पूर्व में ही बरी हो चुका था। यह कुछ लोगों का षड्यंत्र था जो मुझे चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते थे। पूर्व में भी मेरे ऊपर द्बेशता पूर्वक जिला बदर की कार्यवाही की गई थी इस बार में हाई कोर्ट गया तथा मेरी जिला बदर की कार्यवाही पर रोक लगा दी गई। हमें संविधान एवं न्याय प्रणाली की प्रति पूरी निष्ठा है। शासन प्रशासन में बैठे लोग मेरे साथ ही ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं जबकि आज दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में कई नेता ऐसे है जिनके ऊपर भी कई गंभीर आरोप है तथा उनके केस भी कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन उन पर ऐसी कार्यवाही नहीं की जाती है ।जबकि हम छोटे लोगों पर यह कार्यवाही की जाती है ।मैंने पिछले 40 वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई गलत कार्य नहीं किया जिससे मुझे जिलाबदर होना पड़े।मैं कानूनी कार्रवाई मैं उलझ गया था और इसलिए मेरा चुनाव प्रचार भी आज से प्रारंभ हुआ है ।मीडिया के लोगों के माध्यम से ही जावरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं तक अपनी बात रख पाऊंगा क्योंकि इतने कम समय में सबके पास पहुंचना मुश्किल है पर मैं जहां भी जा रहा हूं मुझे सभी वर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । मैंने पिछले 40 वर्षों में ऐसा कोई गलत कार्य नहीं किया लोग मेरी छवि को खराब करने के लिए झूठी बातें भी कर रहे हैं जो पूरी तरह असत्य निराधार है। मेरे चुनाव जीतने पर पार्टी का जो घोषणा पत्र है उसे पर हम अमल करेंगे उसके साथ ही जावरा विधानसभा में प्रत्येक वर्ग को शिक्षा एवं चिकित्सा न्यूनतम राशि पर उपलब्ध हो यह मेरा प्रयास रहेगा ।इसके साथ ही समाज में अगर किसी के साथ भी अन्याय होगा तो मैं और मेरा संगठन उसके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आपने बताया कि हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पत्रकार वार्ता में आपके साथ लोकेशजी भैरू भाई सरपंच जी आदि कई नेता उपस्थित थे।