
जावरा (अभय सुराणा) । आजाद समाज पार्टी जावरा विधानसभा के प्रत्याशी दिलावर खान ‘मामा’ ने बताया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी गुर्जर एवं राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता एक विशाल आम सभा को संबोधित करने जावरा में 9 नवंबर गुरुवार को 11 बजे कोठी बाजार पर आ रहे हैं।
एड.चंद्रशेखर आजाद जो भीम आर्मी भारत एकता मशीन के संस्थापक है। जनता के समक्ष हमारे घोषणा पत्र को रखेंगे ।जनता के लिए जो कार्य किये जाना है उस पर अपने विचार रख पार्टी को जिताने का आव्हान करेंगे । आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजवीर सेरोनिया एवं सभी पदाधिकारियों ने आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।