इफका कम्पनी के कर्मचारियों से मिल कर मतदान करने को कहा

सिमलावदा। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर गांव गांव घूम कर जनता का आशीर्वाद ले रहे है। साथ ही ग्रामीणजनो को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता की हित मे किये गए कार्यो के बारे बताया। जन संपर्क के दौरान ग्रामीण आँचलो मे मथुरालाल डामर का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। जगह जगह पुष्पा वर्षा की गई। महिलाओ व बालिकाओं द्वारा तिलक लगया गया। जन सम्पर्क के दौरान डामर को युवाओं, महिलाओ का बड़ी संख्या मे समर्थन मिल रहा है। साथ ही वृद्धिजनों ने जीत का आशीर्वाद दिया। शुक्रवार को जन संपर्क के दौरान मथुरालाल डामर ने गौशाला जा कर गाय की पूजा कर गौ माता को गुड़ खिलाया। जन संपक के दौरान इफका कम्पनी के कर्मचारियों से मिल कर देश हित के लिए सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या मे मतदान करने की अपील की गई। जिससे जिले व प्रदेश मे अधिक से अधिक रोजगार के साधन उपलब्ध हो व युवाओं को रोजगार मिल सके। शुक्रवात को चंद्रशेखर आजाद मण्डल के मुंशीपाड़ा से जन संपर्क शुरू कर गुलरिपाडा, सरवनीखुर्द, पाटली, गुलवानिया, पंथपाड़ा, बिबडोद, वाक्या, सेमलपाड़ा, रिंगरोड से वरोठ, रामपुरिया, पलसोड़ी, आमलिपाड़ा होते हुए हल्दुखाली मे जन संपर्क करते हुए इन क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इन क्षेत्र मे मथुरा बा का भव्य स्वागत ग्रामीणजनों द्वारा किया गया। कई जगहों पर केले से बा को तोला गया। मथुरालाल डामर ने जन संपर्क करते हुए लाडली बहनो को मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र महिलाओ को वितरित किया गया। जन संपर्क के दौरान बड़ी संख्या मे डामर के समर्थक शामिल हो कर घर घर जा कर बीजेपी को मतदान कर भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं से अपील की।