स्वतंत्र मतदान मेरा अधिकार पतंजलि जिला स्तरीय बैठक

योग से युग परिवर्तन युवा योग मैराथन दौड़ आयोजन

रतलाम। परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का आशीर्वाद लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार योगमय यज्ञमय पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला रतलाम पाचों संगठनो द्वारा जिला स्तरीय कार्य कार्यकारीणी मासिक बैठक का आयोजन किया गया युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया सरंक्षक आर एस केसरी के मार्ग दर्शन में मुख्यालय से प्राप्त आगामी कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जल्द ही 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
अतिथि स्वरूप बैठक में कर्नल रेवा शर्मा उपस्थित रहीं श्रीमती निर्मला उपाध्याय पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा कोषाध्यक्ष सतीश तिवारी किसान सेवा समिति जिला प्रभारी हरीश यादव प्रकाश चन्द्र बिलाला अपार उपाध्याय राजेश चांदवानी विकास जाट अनुराग चौरसिया दिव्या सैनी ललाहित सिंसोधिया योग साधकगणों का योगदान रहा दिपावली महोत्सव की शुभकामनाओं के साथ स्वतंत्र मतदान मेरा अधिकार जन जन लोकतंत्र का महापर्व मनाएं देश धर्म निभाएं निर्भीक निष्पक्ष शत प्रतिशत मतदान कर राष्ट्र की नीवं मजबूत करें।
युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य के निर्देशन में योग से युग परिवर्तन 19 से 26 नवंबर के दौरान युवा योग मैराथन दौड़ आयोजन के साथ ही पतंजलि संगठन का अभिन्न अंग बनने के लिए विशेष तौर पर सदस्ता ग्रहण अभियान चलाया जाएगा।