स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग हेतु कार्मिक तैनात

रतलाम 13 नवंबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम के शासकीय कलाएं विज्ञान महाविद्यालय में स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की लगातार मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा कार्मिक तैनात किए गए हैं।
नियुक्त कार्मिक कार्यपालक नियंत्रित लोक निर्माण विभाग एवं जिला कौशल अधिकारी के नियंत्रण एवं मार्गदर्शन में दायित्व का निर्माण करेंगे। 15 नवंबर को शाम 5ः30 बजे कॉलेज परिसर में ड्राई रन हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, वे अपने साथ परिचय पत्र के लिए दो पासपोर्ट साइज के फोटो जिला पंजीयक रतलाम को उपलब्ध करवाते हुए परिचय पत्र प्राप्त करेंगे।
स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग के लिए 24 घंटे कार्य करने वाले तीन दलों के कार्मिक सम्मिलित हैं, इनमें उपयंत्री श्री आकाश मुनिया, श्री सत्यनारायण सालित्रा, श्री रवि कुमार राठौर, श्री मनीष तिवारी, श्री अशोक पांचाल, श्री विजय बैरागी शामिल है।