मुरलीवाला फाउंडेशन द्वारा “मतदान से राष्ट्रनिर्माण” जन जागरण कार्यक्रम आयोजित

रतलाम। मुरलीवाला फाउंडेशन द्वारा “मतदान से राष्ट्रनिर्माण” जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में युवा साथी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। स्वागत उदबोधन मुरलीवाला फाउन्डेशन के संस्थापक मोहनलाल मुरलीवाला द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अशोक जी पाटीदार , मुख्य अतिथि संतोष जी पाटीदार जिला कार्यवाह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक जी चौधरी गायत्री परिवार द्वारा की गई। इस मोके पर सभी वक्ताओं ने उपस्थित जनों को शत प्रतिशत अधिक से अधिक राष्ट्रहित में मतदान हो इस हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर आनंद , विकास ,विजय , महेश , कृष्णा ,सांवलिया , महेन्द्र, संजय,विनोद,रामेश्वर,नारायण, कपिल ,बलराम ,अंकुश, सत्यनारायण, रोहित,श्रीराम, भरत,आशीष,अर्जुन,एवं अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन अध्यक्ष रविंद्र ने किया।