


रतलाम । श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल (सेवावीर) परिवार द्वारा चलाये जा रहे हनुमान चालीसा अभियान में आज दिनांक21 नवम्बर 2023 मंगलवार प्रातः 8 बजे घास बाजार रतलाम स्थित श्री बड़ा हनुमान जी का मंदिर पर 116 वाँ पाठ किया गया।
भगवान हनुमान जी को 56 से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस आयोजन की विशेषता यह थी कि प्रत्येक सदस्य द्वारा कोई ना कोई व्यंजन लाया गया एवं सभी सदस्यों की सहभागिता रही।
आयोजन में क्षेत्रीय रहवासियों सहित समस्त सेवावीर उपस्थित रहे।