मतगणना स्थल पर कार्मिकों को दायित्व सौंपे

रतलाम 24 नवंबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसम्बर को प्रातः 8.00 बजे से शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मतगणना का कार्य किया जाना है। मतगणना स्थल पर स्थापित मीडिया सेन्टर में मतगणना के प्रत्येक राउण्ड की जानकारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त कर सहायक संचालक जनसम्पर्क (नोडल अधिकारी मीडिया सेन्टर) को उपलब्ध कराने के लिए विधानसभावार कर्मचारियों तथा सहयोगियों को नियोजित किया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण (कक्ष क्र. 6) के लिए कार्यपालन यंत्री श्री राजेश धनोतिया, सहयोगी उपयंत्री श्री सुमित सिसौदिया, 220 रतलाम सिटी (कक्ष क्र. 9) के लिए कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल तथा सहयोगी उपयंत्री श्री सुहास पंडित, 221 सैलाना (अजजा) कक्ष क्र. 8 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोवर्धन मालवीय तथा सहयोगी उपयंत्री श्री अंकुर पोरवाल, 222 जावरा (कक्ष क्र. 5) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलवंत नलवाया तथा सहयोगी उपयंत्री श्री मनीष कुल्हारे तथा 223 आलोट अजा (कक्ष क्र. 7) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा सहयोगी उपयंत्री श्री वैभव हंसवार को दायित्व सौंपा गया है। उक्त कार्मिक 2 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे मतगणना स्थल पर माकड्रिल हेतु उपस्थित रहें। मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित है।