


इंदौर महावीर भवन 24 नवंबर 2023 । अनेकांतवाद की नींव पर ही अहिंसा की मंजिल खड़ी की जा सकती है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को जितना महत्व दिया उसे अनंत को महामंडीत किया।
उन्होंने कहा कि एकांतवाद मेरा ही सत्य है दूसरी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखता हैअनेकांतवाद जहां-जहां सत्य है वह मेरा है पूर्वाग्रह हटा ग्रह से मुक्त होने का सरल मार्ग है।
मुनि कमलेश ने बताया कि एकांतवाद हिंसा तनाव और टकरावकी जननी है अनेकांतवाद के माध्यम से विश्व की संपूर्ण समस्याओं का समाधान हो सकता है। राष्ट्र संत ने कहा कि परस्पर विरोधी विचार धारा के होने के बावजूद भी अपेक्षावाद से दोनों अपने स्थान पर सही हो सकते हैं। जैन संत ने कहा कि अनेकांतवाद उदारवाद के विचारों का निर्माता है सभी का समावेश हो जाता है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा मंदसौर के वरिष्ठ कार्यकर्ता पारसमल जी गांधी का संग की ओर से स्वागत किया गया अशोक मंडलीक के संचालन किया रमेश भंडारी ने आभार व्यक्त किया