


ढोढर (निप्र) साधु संतों की वेयावच में एवं अन्य सेवा कार्यों में सदैव संलग्न रहने वाले ढोढर के सुश्रावक सी पुखराज पारख को जैन दिवाकर श्री चोथमलजी महाराज साहब की जन्म जयंती के पावन अवसर पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब उप प्रवर्तक से चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब एवं साध्वी श्री विजया श्री महाराज साहब के पावन सानिध्य में भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलोदा के द्वारा श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक वासी जैन कांफ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा नीमच संघ के अध्यक्ष श्री भंवरलाल देशलहरा द्वारा सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत कर इन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई और शालमाला से सम्मान कर इन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका उपस्थित थे। गुरुदेव ने अपने प्रवचन में इनके द्वारा की जारही सेवा गतिविधियों की प्रशंसा करी। सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत होने पर समाज जनों इष्ट मित्रों ने बधाइयां प्रेषित करी। यहां यह भी उल्लेखनीय की ढोढर में पुखराज पारख पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें सेवा रत्न का सम्मान प्राप्त हुआ है।