रतलाम ।आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनीजी अटल मुनि जी उदित मुनिजी ब्रह्म ऋषि जी रिजुप्रज्ञजी मसा का ऐतिहासिक चतुर्मासिक विहार समता भवन नोलाईपुरा से प्रवचन के पश्चात हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि विहार मे श्रावक श्राविकाओं द्वारा राम गुरु की जय जय कर से गुंजायमान होता हुआ चोमूकीपुल घास बाजार सायर चबूतरा होते हुए अमलतास कॉलोनी पहुंचा मसा के चातुर्मास विहार में कई शावक श्राविकाओं ने भावना भाई जिसमें संघ अध्यक्ष सुदर्शन जी पिरोदिया ने चार माह के चातुर्मास की उपलब्धियां बताई जिसमें 26 मासश्रमण दो दीक्षा आज्ञापत्र का प्रसंग धार्मिक कपल शिविर 1000 से अधिक 28 तेलों की लड़ी बच्चों के कई प्रकार के सौगंध और धार्मिक अध्ययन शिविर पोशध एक आसान की लड़ी आई एम बिल दिवस ऐसी कहानी महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन हुए जिसमें संघ सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया वह कई भाई बहनों ने अपनी रुचि धर्म भावना हेतु दर्शाई संघ मंत्री दशरथ बाफना ने भी अपने भाव रखें इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया बाबूलाल सेठिया चंदन मल पिरोदिया कपूर कोठारी महिला मंडल अध्यक्ष किरण चंडालिया सुधा बोहरा समता युवा संघ से पंकज मूनत पवन गोरेचा बहू मंडल से प्रीति मूरत पूजा मूरत बालक मंडल से ऋषभ मुनत जय बाफना बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा कीर्ति मूणत आदि संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे संचालन विनोद मेहता ने किया। शान दीपक आदित्य मुनि जी महाराज साहब ने प्रवचन में फरमाया कि आप जीवन में क्या सब कुछ सही कर रहे हैं एक बार इसका चिंतन जरूर करिएगा और नहीं तो प्रत्येक दिन पर अपने 11 पॉइंट बनाकर अपने दिन की क्रियो को नोट करें जिसमें आपने क्या सही किया और क्या गलत क्या वह धार्मिक और व्यावहारिक रहा में सही है या गलत इसका चिंतन जरूर करें व मा सा ने सभी को धार्मिक उपदेश दिया। गादिया द्वारा बताया गया की मसा के प्रवचन दिनांक दो दिसंबर को समता भवन केसर पैलेस समता सिटी पर प्रातः 9 से 10 रहेगें।